

चंद्रशेखर राठौर
पेटलावाद । झकनावदा नगर मे प्रति वर्ष नव दुर्गा समिति के तत्वाधान में गरबा का आयोजन किया जाता है। ओर हर वर्ष कुछ अलग अलग अंदाज मे गरबो का दृश्य ग्रामवासियो को देखने को मिलता है इस वर्ष भी झकनावदा नगर मे माता रानी की भव्य प्रतिमा को विराजित किया ओर पंडाल को सझाया गया। इस वर्ष भी बड़े हि धूमधाम गरबा महोत्सव मनाया जा रहा है ओर लगातार अच्छा खेलने वाली नगर की माता बहनो ने पुरस्कृत भी किया जा रहा है। ओर माता के नवरात्रों का आयोजन किया गया। जिसमे नो दिन तक चलने वाले गरबो मे माता रानी की पूजा अर्चना कर माता को रिजया जाता है।

नगर के पत्रकारों के द्वारा भी माता को चुनरी ओड़ाई गई ओर महाआरती का लाभ लिया गया।
इसी कड़ी मे आज रात्रि मे अष्टमी तिथि पर दुर्गवाहिनी व बजरंग दल के द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन भी रखा गया था कहा जाता है की यह पहली बार इस नगर मे हुआ है। जिसमे जिला संयोजक, जिला मंत्री, प्रखंड के पदादिकारी उपस्थित रहे। जिसमे सभी महिलाओ के द्वारा लाल वस्त्र ओर बालिकाओं ने सफेद सलवार सुट ओर केशरिया दुपट्टा पहन कर शस्त्र पूजन किया। ओर शस्त्र के साथ गरबा खेला गया। ओर बाद मे दूध का भी वितरण किया गया। ओर अच्छा गरबा खेलने वाली बहनो को पुरस्कार भी दिये गये। नगर के ग्रामीणजन ओर आसपास से भी लोग बड़ी संख्या में गरबा देखने के लिए पंडाल मे पहुंचे थे।





