देशमध्यप्रदेशव्यापारशिक्षा

ड्राइवर साथी की बेटी के विवाह में मदद ₹- 28002/- सौंपे गए

झाबुआ । निजी बस चालक परिचालक संघ जिला झाबुआ के चालक परिचालक साथियों ने एक गरीब और बीमार ड्राइवर साथी की बेटी के विवाह के लिए ₹- 28002/- रुपए इकट्ठे किये। यह राशि कल चालक परिचालक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद सोनू अली ने चालक परिचालक संग के वरिष्ठ सदस्य अंतर सिंह कंडक्टर को सौंपी, जो उन्होंने ड्राइवर साथी के परिवार को दे दी।

ड्राइवर साथी की बीमारी के कारण बस नहीं चलाने पाने और उनकी बेटी के विवाह की खबर सुनकर निजी बस चालक परिचालक संघ के पदाधिकारी और चालक परिचालक साथियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में सहायता की अपील की, जिसके जवाब में यह राशि इकट्ठा हुई। सभी चालक परिचालकों का हृदय से आभार।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!