देशधार्मिकमध्यप्रदेश

श्रीमद यतीन्द्र सूरी अष्टप्रकारी पूजन से हुआ त्रिदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा के वर्तमान गादीपति, पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर धर्मभूषण गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के प्रेरणा एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरीश्वरजी के आशीर्वाद से स्थानीय श्रीसंघ में प्रथम बार दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के 199वी जन्म एवं 119वी स्वर्गारोहण दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय सामूहिक गुरुसप्तमी का आयोजन श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं परिषद परिवार द्वारा किया जा रहा है। 

उक्त जानकारी देते हुए ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरलाल चौरडिया ने बताया कि, महोत्सव के प्रथम दिवस 26 दिसंबर पौष सूद 6, को दोपहर में श्रीमद विजय यतीन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहब की अष्टप्रकारी पूजन से महोत्सव का शुभारंभ हुआ, पूजन का लाभ सामूहिक लाभार्थी परिवार द्वारा लिया गया।

आज मनेगा गुरुसप्तमी महोत्सव होंगे विविध आयोजन

ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी रजत कावड़िया ने बताया कि आज गुरुसप्तमी के पावन प्रसंग पर प्रातः पक्षाल,पूजन, आदि का कार्यक्रम होगा पश्चात सकल श्रीसंघ की नवकारसी, वरघोड़ा, सकल श्रीसंघ स्वामीवात्सल्य, सामूहिक आयंबिल, दोपहर में श्री राजेंद्र सूरी अष्टप्रकारी पूजन, रात्रि में भक्ति एवं 108 दीपक की महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!