
थांदला । तहसील की ग्राम पंचायत बोरवा की आंगनवाड़ी में बच्चों को परोसे गए विषाक्त भोजन से 11 बच्चे बीमार हो गए, जिनमें से 1 बच्चे की हालत गंभीर है। सभी बच्चों को थांदला सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

महिला बाल विकास विभाग की लापरवाही
आंगनवाड़ी में बच्चों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई थी, जिसके कारण बच्चों को विषाक्त भोजन परोसा गया। महिला बाल विकास विभाग की इस लापरवाही से बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

बच्चों की हालत खराब
बच्चों को थांदला सिविल हॉस्पिटल मे 11 बच्चों को भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 1 बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको झाबुआ हॉस्पिटल भेजा गया।

कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने महिला बाल विकास विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।






