
धर्मेश सोनी
पेटलावद । नगर परिषद पेटलावद वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद ममता गुजराती ने भैरवनाथ मवेशी मेले में आने वाली जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए 15 गंभीर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने मेले में लगने वाले झूलों की सुरक्षा के लिए कई मांगें रखी हैं, जिनमें झूले के ऑपरेटर का नशे से मुक्त होना, झूले का बीमा, पुलिस वेरिफिकेशन, और झूले की उम्र की जांच शामिल है।

पार्षद ममता गुजराती ने कहा कि मेले में आने वाली जनता की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि झूले चकरी वाले नियमों का पालन करें। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ और पुलिस डिपार्टमेंट से मेले की सुरक्षा के लिए गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया है।

सूत्रों के अनुसार, दिनेश गेहलोत ने भी प्रजा की सुरक्षा के लिए कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में कोई अघटित घटना उत्पन्न ना हो, इसके लिए मेले की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

मेले में लगने वाले झूलों के लिए नियम
1. ऑपरेटर बिना नशे का होना चाहिए।
2. झूले का बीमा जो किसी हादसे में सहयोग राशि मिले।
3. झूले चकरी वाले का पुलिस वेरिफिकेशन।
4. झूले ज्यादा पुराने ना हो जिसमे कोई हादसा ना हो सके।
5. झूले चकरी वाले का पिछले सालों का रिकार्ड या स्मानिय पत्र।
6. बड़े झूले 3 साल से पुराने ना हो।
7. सभी झूले चकरी वाले का पुलिस थाने में अपना आधार कार्ड एवम जानकारी जमा कराना।
8. झूले चकरी चलाने वाले का हर तीन दिन में मेडिकल ताकि स्वस्थ रहते ही झूला चला सके।





