कृषिक्राइमगैजेट्सदेशमध्यप्रदेशमौसमव्यापारशिक्षा

एसपी डॉ. शिव दयाल सिह ने हरिनगर चौकी का औचक निरीक्षण किया

राकेश मकवाना

हरिनगर । एसपी डॉ. शिव दयाल सिह ने हरिनगर चौकी थाना काकनवानी का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षा, ट्राफिक, रात्रि गस्त और पुलिस स्टॉफ के बारे में चर्चा की। ग्रामीणों ने पुलिस स्टॉफ की मांग की, जिसे एसपी डॉ. शिव दयाल सिह ने गंभीरता से पूरा करने का वादा किया।

ग्रामीणों में राजेंद्र परमार, सचिन भटेवरा, शांतिलाल मकवाना, मोइज बोहरा, सरमन कुशवाह, लाला परमार, अनिल डामोर, जौहर बोहरा, कैलास हाडा आदि ने अपनी बात रखी, जिसे एसपी डॉ. शिव दयाल सिह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कभी कोई भी समस्या हो तो आप मुझे कभी भी कॉल करें। एसपी साहब ने सभी को अपने मोबाइल नंबर भी दिए और कहा कि कभी भी बुलाओ, मैं जरूर आऊंगा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!