असाड़ा राजपूत समाज के तत्वावधान में 57वां नवदुर्गा गरबा महोत्सव
पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाने हेतु तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई

इमरान खत्री
आलीराजपुर । शारदीय नवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज द्वारा नवदुर्गा गरबा महोत्सव को पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाने हेतु तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में समाज द्वारा नवदुर्गा गरबा महोत्सव आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया। समाज के मीडिया संयोजक उमेश वर्मा कछवाहा ने बताया कि समिति के गठन के लिए राजपूत समाज भवन में विशेष बैठक का आयोजन अध्यक्ष रिंकेश सिंह तंवर की अध्यक्षता में किया गया दिनांक 22 सितंबर को प्रथम दिवस पर घट स्थापना के दिन चल समारोह श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर श्री अम्बे माता मंदिर पहूंचेगा। चल समारोह में पुरूष के सफेद कलर की ड्रेस और महिलाओं के लिए लाल कलर की ड्रेस कोड निर्धारित किया गया हैं। सर्वसम्मति से नवगठित समिति में अध्यक्ष के रूप मानेंद्रसिंह गेहलोत तथा प्रत्येक मोहल्ले से 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में समिति में सर्वानुमति नियुक्त किया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु “नवचेतना मंडल” से आग्रह किया गया है। दीपावली के पूर्व एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के प्रमुख के रूप में दायित्व राघवेन्द्र सिंह गेहलोत को दिया गया। 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे दशहरे के दिन शस्त्र पूजन का आयोजन श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में किया जावेगा एवं दशहरा दहन सायं काल में गडात रोड संस्कार धाम पर किया जावेगा। समाज द्वारा इस वर्ष का आयोजन और भी अधिक अनुशासित, सांस्कृतिक व भव्य स्वरूप में संपन्न किए जाने की योजना है। वैकुंठवासी पूजनीय कुसुम माता जी द्वारा 56वर्ष पूर्व मां अम्बे माता मंदिर की स्थापना की गई थी तभी नगर में प्रथम गरबा उत्सव का आयोजन संचालित किया जा रहा हैं।

समाज की ओर से यह आयोजन नगर में 56 वर्षों से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत एवं उत्सवधर्मिता की मिसाल बन चुका है। समाजजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गरबा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक के सभापति जयप्रकाश परिहार थे। बैठक में प्रमुख रूप से समाज के पूर्व अध्यक्ष अरूण सिंह गेहलोत,मालवई पटेल विनेश सिंह वाघेला, पदाधिकारियों सर्वेशसिंह सिसौदिया, जया गेहलोत, रविन्द्र सिंह गेहलोत, सत्येन्द्र सिंह चौहान, आशीषसिंह वाघेला, उमेश वर्मा कछवाहा सहित वरिष्ठजनों, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं महिला मंडल, युवाओं की उपस्थिति रही।





