देशमध्यप्रदेश

जीवन ज्योति हॉस्पिटल मे नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न 70 मरीजों ने लिया स्वस्थ ला

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल एव प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ. दिव्यांशु पटेल हड्डी रोग स्पेशलिस्ट डॉ. ईश्वर पाटीदार नैत्र रोग स्पेशलिस्ट ने अपनी सेवाएं दी। 

शिविर में 18 वृद्धजनों ने हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों की जांच करवाई एवं आंखों से संबंधित 52 मरीजों ने बीमारियों की जांच करवा कर स्वास्थ्य लाभ लिया हड्डी रोग से संबंधित 3 मरीजों का भारत आयुष्मान योजना के अंतर्गत आपरेशन निःशुल्क किया जाएगा आंखों से संबंधित 13 मरीजों का आपरेशन निःशुल्क किया जाएगा।

निःशुल्क दवाईयां, एवं नंबर के चश्मे भी दिये गये 

रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल एव प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन मेघनगर के सदस्यों ने सेवाएं दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, सचिव कमलेश गरवाल संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर पी. ए. थॉमस, फादर मनिष सिंगाडीया, महेंद्र श्री वास्तव टील्लू भय्या, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, मांगीलाल नायक,कांतिलाल नीमा, नवल सिंह नायक, सुरेश शर्मा, एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के एक्स-रे टेक्निशियन लैब टेक्नीशियन आय टेक्नीशियन सहीत जीवन ज्योति हॉस्पिटल के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा !

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!