नगर में 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागता से विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया
नगर के अति प्राचिन मंदिर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण किया


थांदला । कैलाश विजयवर्गीय, मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री का नगर में प्रवेश होते ही फूल मालाओ से भाजपा कार्य कर्ताओ एवं नगर की धर्म प्रेमी जनताओ द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो में स्वागत किया गया। थांदला नगर को मंत्री ने 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नगर के अति प्राचिन मंदिर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण किया और अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना के तहत 8.54 करोड़ रुपये के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ओर पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, भाजपा के समस्त पदाधिकारी, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
• कार्यक्रम के मुख्य बिंदु :-
• लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण :- यह अनावरण उनकी 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मां पद्मावती नदी के तट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में किया गया।
• विकास कार्यों का भूमिपूजन :- अमृत 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना के तहत 8.54 करोड़ रुपये की लागत से 6 विकास कार्य।
• मंत्री के संबोधन :- कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नगर में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।






