देशधार्मिकमध्यप्रदेश

परम पूज्य गुरुदेव कि 725 वी जयंती सेन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई

पहलगाम मे हुआ आतंकी हमले कों लेकर सेन समाज मे दिखा आक्रोश

संदीप वर्मा

थांदला । सत्य, अहिंसा ओर सद्भावना के प्रतिक परम पूज्य गुरु देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725 वा जन्म उत्सव सेन समाज संगठन थांदला ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ सांवरिया सेठ मंदिर से गुरु देव संत सेन जी महाराज का बग्गी मे विराजमान कर सर्वप्रथम गुरु जी को चंदन का तिलक लगा कर पुजा कर सेन जी महाराज के जय करो के साथ बैंड बाजों एवं ढोल नगाड़ो के साथ चल समारोह को शुरु किया जिसमे बड़ी संख्या मे सेन समाजन परिवार साहित सम्मिलित हुआ। भव्य चल समारोह अम्बिका माता चौराह, से निकल कर बावड़ी मंदिर, पीपली चोरहा, भंसाली चौराहा, गांधी, चौक, पुरानी पोस्ट ऑफीस, आजाद चौक पहुंचा आजाद चौक मे पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सेन ने आपने पूरे परिवार के साथ मिलकर परम पूज्य गुरु देव की आरती उतार कर गुरु देव का के आशीर्वाद का सौभग्य प्राप्त किया। गुरु देव का भव्य चल समारोह पुनः शुरु कर अम्बिका चोरहा पहुंचा जहा पर सेन समाज की माता एवं बहनो ने जमकर गरबा रास किया। जहा से गुरु देव जी का भव्य चल मारोह पुनः सांवरिया सेठ मंदिर पर पहुंचा जहा पर सेन समाज जनो ने मिलकर गुरु देव की पूजा पाठ किया जिसके बाद सेन जी महाराज जी की भव्य आरती उतार कर गुरु देव का आशीर्वाद लिया महाभोग का प्रसाद भी बाटा जो समाजनो द्वारा ग्रहण किया गया। अध्यक्ष संदीप सेन वर्मा, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, राहुल निमच्चीया, कोषाध्यक्ष अभिषेक सिकंदर, सचिव विनोद चौहान, अमित भाटी, संरक्षक जीतेन्द्र सेन, मार्गदर्शक संरक्षक अशोक सेन, विजय भाटी, एवं सेन समाज युवा शीतल वर्मा, प्रकाश वर्मा, कैलाश परिहार, नीलेश वर्मा, मानव सेन, कोहिनूर परिहार, निवेश सेन, चेतन वर्मा, प्रिंस सेन, हरीश भाटी, रौनक सेन, प्रदीप डामोर, प्रेम वर्मा, वीरेंद्र चौहान, मयूर वर्मा, चिंटू भाटी, खेता भाटी,आशुतोष सिकन्दर, मयूर वर्मा, पिंटू सेन, धनराज सेन, कल्पेश सेन, विक्की वर्मा, कमलेश वर्मा, उमग सेन, भेरू भाई एवं महिला संगठन उपस्थित रहा।

सेन समाज संगठन ने किया दीक्षार्थीयो का बहुमान

मुमुक्षु भाई ललित भंसाली एवं मुमुक्षु बहन नव्या शाहजी का सेन समाजन द्वारा दीक्षार्थी का शाल, श्रीफल मोतियों की माला पहना कर बहुमान किया गया ।

पहलगाम मे हुआ आतंकी हमले को लेकर सेन समाज मे दिखा आक्रोश

पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे मारे गये बेगुनाह 26 पर्यटकों को धर्म कों पुछ कर गोलियों से बेरहमी से मारा गया जिसको लेकर सेन समाज ने भी आक्रोश भी दिखा ।साथ ही सेन समाज ने मारे गये उन सभी 26 पर्यटकों की आत्माओ की शांति के लिए 2 मिनट का मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!