

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । समाजसेवी स्वर्गीय श्री पूरणमल जी जैन की 7वीं पुण्य तिथि के अवसर पर नगर के शासकीय अस्पताल, पडवाल हॉस्पिटल और जीवन ज्योति हॉस्पिटल में समाजसेवी सुरेश चंद जैन, राजेश रिंकू जैन, जैकी जैन और हार्दिक जैन द्वारा कंबल और फलफ्रूट सभी मरीजों को वितरित किए गए। इस पुण्य कार्य में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें प्रदीप नायक, डॉक्टर किशोर नायक, फादर थॉमस, हरिराम गिरधानी और कई अन्य शामिल थे। समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन परिवार ने सभी मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की। यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि कैसे समाज सेवा और दान के माध्यम से हम दूसरों की मदद कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।समाजसेवी सुरेश चंद जैन ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय श्री पूरणमल जी जैन ने हमेशा समाज सेवा को महत्व दिया था। उनकी पुण्य तिथि पर हमने यह पुण्य कार्य किया है ताकि हम उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ा सकें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाजसेवी सुरेश चंद जैन और उनके परिवार को उनके पुण्य कार्य के लिए बधाई दी।





