नगर की आम जनता हो रही परेशान, 15 दिनोंं मे मिल रहा पानी
30 करोड़ की नल जल योजना सात साल में भी पूरी नही


सौरभ खेमसरा
मेघनगर । नगर मे हो रही पिने के लिए पानी की किल्लत पूरे नगर मे पानी सप्लाई 15 दिनों मे एक बार नगर की जनता हो रही परेशान नगर मे हो रहा पानी का हाहकार पुरानी पाइप लाइन से पानी की सप्लाई करने को मजबूर नगर परिषद सात सालो मे पुरी भी नही हुई प्रधानमंत्री नल जल योजना जो पूरे 30 करोड़ की सौगात थी। लेकिन अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा की नगर के लिये केमिकल फेक्ट्रीयो का होना नल जल योजना पर अभिशाप साबित हो रहा है, जिसके कारण पीने के पानी की व्यवस्था ठप हो गई। इस प्रकार से नगर की आम जनता की मश्किलें बढ़ने लगी जिसके चलते नगर की आम जनता को 20 लीटर पिने के पानी के लिए करना पड़ रहा 20 ₹- का ख़र्च आम जनता के बजट पर पड़ रहा भारी कैसे निपटा जाय यह बढ़ा सवाल नगर परिषद के अधिकारीयों द्वारा ऐसी विकट स्थति मे पिने के पानी की समस्या का हल कब तक करेगी यह बड़ा सवाल नगर परिषद अधिकारियो के समाने खड़ा है। नगर परिषद अधिकरियों से बात कर पूछा गया की ऐसा कब तक चलेगा यह अभी तक कोई भी जिम्मेदार बताने की स्थिति में नही है। जिस प्रकार से सर्दियों के मौसम के चलते भी नगर में 15 दिनों में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है ऐसे ही हालात रहे तो पानी के लिये गर्मियों में हाहाकार संभव होगा अब नगर में पीने के पानी की कैसे प्रतिदिन पानी की सप्लाय की जाये ये गंभीर विषय है जिस पर जन प्रतिनिधियों और आला अधिकारियों को मिलकर मंथन करना जरूरी है।





