थान्दला में दवाई विक्रेताओं के लिए खाद्य पंजीयन शिविर आयोजित
कुल 34 पंजीयन जारी किए गए एवं सभी दवाई विक्रेताओं को विभाग द्वारा पंजीयन प्रदान किए गए

झाबुआ – थांदला नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदशन में जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक गीतम पाठोदिया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा द्वारा थांदला में सभी दवाई विक्रेताओं के पंजीयन हेतु खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मौके पर ही थांदला तहसील के समस्त दवाई विक्रेताओं के द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर ही आवेदन निराकरण किया जाकर कुल 34 पंजीयन जारी किए गए एवं सभी दवाई विक्रेताओं को विभाग द्वारा पंजीयन प्रदान किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा द्वारा बताया गया कि आयुक्त एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले में लगातार शिविर लगाए जाकर पंजीयन प्रदाय किये जा रहे है, यदि कोई भी विक्रेता शिविर में शामिल नहीं हो पा रहे है तब अपने निकटतम ऑनलाईन केंद्र से भी आवेदन कर सकते है।





