झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया द्वारा थाना चौक राणापुर पर लगाई गई विधायक चौपाल
सैकडो संख्या में आये आवेदन- जिनमें बिजली के बिल एवं नगर परिषद संबंधित मुख्य समस्या

तेजमल गाहरी
झाबुआ – राणापुर में बिजली के बिलों की समस्या को लेकर आमजनो को काफी परेशानी है जनता द्वारा काफी आक्रोश व्यक्त किया गया साथ ही आवारा पशु एवं अतिक्रमण पर जनता में नगर परिषद के खिलाफ़ काफी आक्रोश देखने में आया है।
आज राणापुर शहर में स्थानीय विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया द्वारा विधायक चौपाल लगा कर जनता की समस्याएं सुनीं गई जिसमें बिजली बिल के 127 आवेदन आये तथा नगर पालिका के विरूद्व 24 आवेदन आये । जिसमें मुख्य रूप शिकायत बिजली के बढे हुए बिलों को लेकर थी जिसके लिए डाॅ विक्रांत भूरिया द्वारा तत्काल सबंधीत विघुत विभाग के अधिकारी को चौपाल स्थान पर बुलाया एवम तत्काल निराकरण करने सबंधी चर्चा की गयी । मीडिया के साथियों ने बताया कि पुलिस थाना के समीप प्राथमिक बुनियादी शाला में विगत 2 वर्षों से विद्युत कनेक्शन काट लिया गया है कारण पूछने पर विद्युत विभाग ने बिल न जमा होना बताया इस पर विधायक महोदय ने संबंधित प्राचार्य को बुलाकर साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी को बुलाकर जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन चालू करने के लिए कहा ताकि बच्चों को अंधेरे में ना पढ़ना पड़ेसाथ ही इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने के लिए कहा।अनेक हितग्राहीयों की समस्या को मौके पर ही निराकरण किया गया। नगर वासियों द्वारा तालाब के सौदर्यकरण, अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं के सबंध में भी शिकायत की गयी । विधायक चोपाल के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश जी रांका, जिला उपाधक्ष चंदुलाल पड़ियार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मथियास भूरिया, जिला महा मंत्री कैलाश डामोर, शहर अध्यक्ष डॉ दिनेश गाहरी, विजय शाह, पार्षद गण लाला मुजम्मिल धन्ना लाल गहलोत ,कांग्रेस पदाधिकारी कन्हैया लाल बसेर, चंदन ठाकुर, योगी ठेकेदार, जितेंद्र शाह, विनोद पंचाल, नितेश शाह, श्रीमती यशवी शाह, इरफान खान, गोलू सोनी, अरबाज सिसगर ,मानसिंह मेडा, रतना वाखला, अनिल, धर्मेन्द्र, नंद किशोर, सरपंच गण सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेश समीर ने किया ।





