मदरसा मुस्तफाईया में मुस्लिम पंच सदर द्वारा फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज ने निकाली दो पहिया वाहन रैली

संदीप वर्मा

झाबुआ – थांदला पूरा देश इस समय आज़ादी के जश्न में डूबा हुआ है। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी दफ्तर, मदरसों, स्कूल,कॉलेज,चौराहों और घरों पर शान से तिरंगा लहराया गया। सभी ने स्वतंत्रता की उस ताकत को महसूस किया । थांदला में मुस्लिम समाज की स्कूल मदरसा मुस्तफाईया में भी शान के साथ तिरंगा फहराया गया। जश्ने आजादी के मौके पर मुस्लिम समाज के सदर हस्मतुल्लाह पठान द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया । मदरसा मुस्तफाईया स्कूल कमेटी द्वारा मिठाई भी बांटी गई।जश्ने आजादी के इस प्रोग्राम में सदर हस्मतुल्लाह पठान, सेक्रेटरी मो. रफीक शेख़,फरजमान पठान, कादर शेख़,हाज़ी मो. सईद खान, इरफ़ान पठान,तस्दीक आलम, आरिफ खान,हाज़ी मो.अकबर खान,रियाज़ मोहम्मद खान,लियाकत खान, ताहिर खान,ज़ाकिर शेख,नादिर शाह,हाजी ग्यासुद्दीन कुरैशी, खलील खान, रुहुल्लाह खान, इरफान क़ादरी, अमीरजमान पठान, अताउल्लाह खान आदि मुस्लिम समाज जन व बड़ी संख्या में मदरसा व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे। मुस्लिम पंच सदर हस्मतुल्लाह पठान ने यौमे आजादी के बारे में बताया की तिरंगा हमारी आन,बान और शान है। यौमे आज़ादी का दिन हम सभी के लिए बहुत खास है। हमारे बुजुर्गों की कुर्बानी की वजह से हमें यह दिन देखने को मिला है।
मुस्लिम समाज ने निकाली वाहन रैली
देशभक्ति की भावना व तिरंगे के प्रति सम्मान को लेकर बुधवार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल दो पहिया वाहन रैली नगर में निकली। वाहन रैली गौसिया जामा मस्जिद से शुरू होकर गांधी चौक, आजाद चौक,अस्पताल चौराहा,बोहरा मोहल्ला होती हुई पुनः गौसिया जामा मस्जिद पर पहुंच कर समाप्त हुई। मुस्लिम समाज की दो पहिया वाहन रैली में ढोल नगाड़े व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से नगर गूंज उठा। दो पहिया वाहन रैली में बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज जनों ने हिस्सा लिया।





