थांदला – नगर के बाईपास पर पद्मावती ब्रिज के पास अंधे मोड़ पर ट्रक (क्रमांक एन.एल. 01 ए.जी. 3651) पलटी खा गया । ट्रक लिमडी की ओर जा रहा था, हादसे में ट्रक ड्राइवर को हल्की चोट आई है जिसका उपचार थांदला सिविल अस्पताल में किया गया। आपको बता दें कि थांदला बाईपास पर पद्मावती नदी के ब्रिज से अंधा मोड़ है जिस पर आए दिन वाहन टकराने पलटी खाने की घटनाएं होती रहती है।