
सौरभ खेमसरा

झाबुआ – मेघनगर श्री रामचरितमानस युवा मंडल के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन मास में प्रतिदिन घर-घर जाकर श्री रामायण महापुराण का और सुंदरकांड का पाठ किया गया इसकी पूर्णाहुति श्री विश्वकर्मा मंदिर पर मंडल अध्यक्ष मित पाटीदार और मंडल के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में की गई पूर्णाहुति यजमान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार एवं परिवार द्वारा जिले के प्रसिद्ध भजन गायक जनक रामायणी, गुजरात के प्रसिद्ध बेनजो मास्टर जय जादव, ढोलक वादक जगदीश कशारा और अन्य कलाकारों का सम्मान किया गया इन कलाकारों ने पूरे श्रावण मास में श्री रामायण के पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी थी मंडल के संस्थापक सदस्य और संरक्षक संजय श्रीवास और गणेश प्रजापत ने बताया कि पिछले 40 वर्षो से वह मेघनगर में प्रतिवर्ष प्रतिदिन घर-घर रामायण का पाठ कर रहे हैँ….प्रभु श्री राम का गुणगान कर इसके माध्यम से हिंदू धर्म को मजबूत बनाने का संकल्प भी चल रहा है राजस्थान के विद्वान पंडित मदन जी की उपस्थिति में मंत्रोच्चार कर पूर्ण आहुति करवाई गई इसके पश्चात महाआरती कर प्रसादी का वितरण भी किया गया इस आयोजन में संस्था के वरिष्ठ सलाहकार हरीराम गिरधाणी, आनंदी लाल पड़ियार, दिलीप ठाकुर, गणेश प्रजापत जगदीश पंडित, सुजान हाड़ा, राकेश परिहार, मीत पाटीदार, राहुल मोदी, लखन देवाणा, तुलसी ब्रजवासी, अशोक बंधु, प्रियस पड़ियार, हार्दिक जैन, प्रांजल शर्मा, अमन प्रजापत, बंटी कहार, हर्षित हाड़ा, मिथलेस पवार, हार्दिक सोनी, प्रीतम सोनी, भावेश ठाकुर,कपिल व्यास, दिव्यांशु प्रजापत, शुभम राठौड़, तरुण मकवाना, गौरव प्रजापत, नयन सोलंकी, विनायक श्रीवास और मंडल केँ सभी सदस्य भी उपस्थित थे ।






