देशमध्यप्रदेश

ड्राइवर पिता के इकलौते मानसिक रोगी भटके बेटे को परिवार से मिलवाया

सौरभ खेमसरा

 झाबुआ – मेघनगर मूलतः मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अंतर्गत रामनगर के गांव बरगाही टोला के रहने वाले रविकांत बेस जिनका एक ही बेटा है हरिओम उम्र 16 वर्ष जिसकी दिमागी हालत ठीक नही जो अपने गांव में मां के पास रहता था। पिता गुजरात मे ड्राइवर की नोकरी करते है, हरिओम बगैर बताए गांव से करीब एक माह पहले गायब हो गया था। यह लड़का झाबुआ जिले के मेघनगर में विगत 10 दिनों से भटक रहा था जिसकी सूचना लोगो ने ग्रामीण वनवासी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष व सामाजिक क्षेत्र में जानेमाने कार्यकर्ता राजेंद्र श्रीवास्तव नीरज को दी श्रीवास्तव कई वर्षों से गुमशुदा भटके असहाय दिव्यांगों के हितार्थ कार्यरत है ,लड़के से सम्पर्क किया व उसका कायाकल्प करके उसकी काउंसिल की गई बताए स्थानों के गांव वालों से जुड़ परिजनों तक सम्पर्क करने के लिए सोशल मीडिया को सहारा बनाया आखिकार पांच दिनों के भीतर भटके हरिओम के पिता से सम्पर्क कर लड़के को लेकर गुजरात के सूरत शहर जाकर पिता को बेटा सकुशल सुपुर्द कर के आये। श्रीवास्तव के जानने वालों व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों द्वारा इस नेक सेवाकार्य की सराहना करते हुए मंगल कामनाएं की गई।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!