देशमध्यप्रदेश
जमीनों को खनिज हेतु नीलाम कर ग्रामीणो को जमीनों से बेदखल करने की तैयारी को निराधार बताया गया

तेजमल गाहरी
एसडीएम झाबुआ द्वारा “राणापुर क्षेत्र में जमीनों को खनिज हेतु नीलाम कर ग्रामीणो को जमीनों से बेदखल करने की तैयारी” को निराधार बताया गया ।
झाबुआ – राणापुर विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से यह भ्रामक जानकारी फैलायी जा रही है कि प्रशासन द्वारा राणापुर क्षेत्र में भूतखेडी, सालरपाडा, मातासुला पंचायत क्षेत्र की जमीनों को खनिज हेतु नीलाम कर ग्रामीणो को जमीनों से बेदखल करने की तैयारी हो रही है, जो कि पूर्णतः निराधार हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है, ना ही ऐसी कोई कार्यवाही की जा रही हैं।
सत्यनारायण दर्रो
SDM झाबुआ





