
थांदला – आजाद युवा मित्र मंडल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में सावन क्लब थांदला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सावन क्लब ने आदिवासी क्लब को 25 रनों से परास्त किया है।
फाइनल मुकाबले में सावन क्लब के कप्तान विजय मिस्त्री ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सावन क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 97 रन का विशाल स्कोर आदिवासी क्लब के सामने बना दिया, सावन क्लब की ओर से राकेश राठौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 32 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदिवासी क्लब टीम सावन क्लब की शानदार बॉलिंग व फील्डिंग के चलते 25 रनों से लक्ष्य से दूर रह गई और हार का सामना करना पड़ा। आजाद युवा मित्र मंडल ट्रॉफी जीतने वाली सावन क्लब को ट्रॉफी के साथ 15,555 रुपए का पुरस्कार दिया गया वहीं उपविजेता आदिवासी क्लब को ट्रैफिक के साथ 7,777 रुपए का पुरस्कार दिया गया ।
ट्रॉफी जीतने पर सावन क्लब की ओर से कप्तान विजय मिस्त्री उप कप्तान प्रांजल भंसाली गोलू उपाध्याय ,आशीष गोड ,राकेश राठौड़ ,प्रवीण राठौड़ ,गौरव सिसोदिया , अर्जुन राठौड़ ,अजरू ,विजय, वाहिद शेख ,संदेश पंचाल ,सहित सभी खिलाड़ियों में बहुत उत्साह नजर आया । मैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।





