क्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिशिक्षा

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, 34 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी

 

भोपाल ।  मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जनवरी में तीसरी बार मावठा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 15-16 जनवरी के बीच 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर प्रमुख हैं। इसके अलावा, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

17 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा, और 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और पूरा प्रदेश ठिठुर जाएगा।

मौसम विभाग ने 15 जनवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!