जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत छोटी धामनी में नवीन ग्राम सभा गठन के लिए प्रस्ताव पारित

संदीप वर्मा
थांदला। झाबुआ जिले की जनपद पंचायत थांदला में ग्राम पंचायत छोटी धामनी के गांव टिमरूपाडा में पेसा ग्राम सभा का आयोजन कर नवीन ग्रामसभा के गठन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया..। ग्राम सभा में पेसा ब्लॉक समन्वयक प्रकाश गरवाल उपस्थिति रहे ,साथ ही पेसा मोबिलाइजर रोशनी डामोर भी उपस्थित रही, रोशनी ने मध्यप्रदेश पंचायत अनुबंध ( अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार) नियम 2022 पेसा एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। पेसा से संबंधित जल,जंगल,जमीन,श्रमिक शक्ति योजना, मादक पदार्थ पर नियंत्रण,लघु वनोपज,गांव में छोटे मोटे विवादों के निराकरण हेतु शान्ति एवं विवाद निवारण समिति काम करेंगी, वन संसाधन समिति, ग्राम सभा निधि खाते , मातृ सहयोगिनी समिति एवं विभिन्न समिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं जनजाति समाज में सदियों से चली आ रही रूढ़ी प्रथा, संस्कृति, परंपरा के बारे में बताया गया । पेसा कानून लागू होने से ग्रामीणों को विशेष अधिकार मिला है, तथा ग्राम सभा के बारे में बताया जिसमे ग्राम सभा का गठन,ग्राम सभा की शक्तियां, प्रबंधन,खनिज,मादक पदार्थों पर पाबंदी, श्रम शक्ति की योजना,गांव में वनोपज ,महिला बाल विकास योजना एवं आदिवासी परंपरा को बनाए रखने की जानकारी दी गई ।

ग्रामीण जनों ने सर्वसम्मति से ग्राम सभा अध्यक्ष का चयन किया गया।
बैठक में टिमरूपाडा के मतदाता महिला,पुरुष, बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही गांव की आंगवाड़ी कार्यकर्ताएं भी उपस्थित रही।






