
थांदला के करीब के गांव रुंडीपाड़ा में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार थांदला पुलिस को चरवाहों के द्वारा बदबू आने पर सूचना दी गई जिसके बाद थांदला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया है। महिला के शव को झाबुआ शवगृह में भेज दिया गया है जहा पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। थांदला पुलिस महिला के शव की पहचान में जुट गई है।
थांदला पुलिस थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि लाश कुछ दिन पुरानी लग रही है । थांदला थाने में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है इसलिए आसपास के थाने,जिलो में सूचना कर दी गई है मीडिया के माध्यम से भी महिला के परिजनों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है।







