
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । क्षेत्र वासियों को अति हर्ष के साथ सूचित करते हुए प्रसन्नता होती है मेघनगर में भागवत ज्ञान गंगा एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन 13 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक होगा जिसका वाचन अखिल भारतीय निर्मोही अनी अखाड़ा अयोध्या एवं श्री राम जन्मभूमि ट्रष्टि निर्मोही अखाड़ा कोटडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महंत राधे राधे बाबा के मुखारविंद से होगा जी शुभ कार्य हेतु भागवत कथा समिति द्वारा सर्वप्रथम गणेश मंदिर मेघनगर में नारियल अर्पित कर महंत श्री राधे बाबा के आश्रम सांवरिया धाम ग्राम कोटडी जिला अजमेर राजस्थान जाकर श्रीफल भेट एवं आमंत्रित किया गया जिसमें मेघनगर अगराल कुशलगढ़ बदनावर से प्रमुख लोग उपस्थित रहे।





