देशशिक्षा

पी एम श्री शा.क.उ.मा.विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया

भगवान के जनोत्सव की लीला छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत की

थांदला – पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यम विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य मंगलसिंग नायक एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा श्री कृष्ण भगवान का महा अभिषेक एवं पूजन आरती की गई उसके पश्चात छात्राओं के द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर झांकी एवं नृत्य की प्रस्तुति कि गई तथा श्री कृष्ण भगवान के जनोत्सव की लीला छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत की उसके साथ ही मटकी सजावट प्रतियोगिता की गई जिसमें छात्राओं द्वारा सुंदर मटकी सजा कर भगवान के प्रति अपने प्रेम और भाव को प्रकट किया अंत में जिन छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रस्तुति दी उनका सम्मान किया और श्रीमति किरण बाला चौहान द्वारा सभी को प्रसाद वितरण कर के कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!