भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया

संतोष परमार
कल्याणपुरा । क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षकों व छात्र छात्राओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थी राधेश्याम यादव-काव्या व चाहत परमार, अंतिका रोझ, साक्षी मेड़ा, अर्पिता बामनिया, पूजा भूरिया राधा कृष्ण की जोड़ी में नजर आए । राधाकृष्ण की सबसे मनमोहक जोड़ी में मयूर यादव व काव्या भतोदरा नज़र आए।

राधा कृष्ण की आकृति को चित्रकला के माध्यम से कु. परिधि बेहरा, कु. निष्ठा प्रजापत, जगदीश परमार, संदीप भूरिया व अन्य विद्यार्थियों ने चित्र द्वारा सुन्दर चित्रण किया गया।

स्कूल स्टाफ शिक्षिका कु.वंदना माल, मोहिनी चौहान, आकांशा मेड़ा, वर्षा मखोड़िया, अनिता भूरिया, कांता गणावा, अनिता मईड़ा, धाक मैडम शिक्षक राहुल भूरिया, राजू भूरिया द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया । स्कूल डायरेक्टर अरूण डामोर द्वारा स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी व स्टाफ को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया।






