
पवन वर्मा
आष्टा । नगर में उत्साह व उमंग के साथ शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं महाविद्यालयों तथा विद्यालयों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण डॉ. सलीम, कमलेश जैन, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, रवि शर्मा, अंजनी चौरसिया, लता मुकाती, तेजपाल कल्लू मुकाती, पूर्व पार्षद माखन कुशवाह, गिरजा कुशवाह, रूपाली चौरसिया सहित अन्य नागरिकगण, कर्मचारीगण मौजूद थे। ध्वजारोहण के पश्चात्् राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इसके पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा जेडी किड्स स्कूल, कॉलोनी चौराहा, कृषि उपज मंडी स्थित वीरेन्द्र राठौर के कार्यालय, संस्कृति उमावि में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। चार बत्ती चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी श्रीमती शारदादेवी झंवर द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं विजय स्तम्भ बड़ा बाजार पर मीसाबंदी फूलचंद जी वर्मा, मोहम्मद अब्दुल कलाम चौक कसाईपुरा पर शहर काजी जनाब फजले बारी आरिफ द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य आयोजन डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर संपन्न हुआ। यहां पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

समारोह में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी नितीन टाले, एसडीओपी आकाश अमलकर, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, तेजसिंह राठौर, विशाल चौरसिया सहित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। ध्वजारोहण के पश्चात्् मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ। तत्पश्चात्् एनसीसी कैडेट्स जूनियर एवं सीनियर द्वारा परेड की गई, तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतिथिगणों द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया। आभार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा व्यक्त किया गया तथा संचालन सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र जैन ने किया।






