देशमध्यप्रदेश

मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल के साथ खरमोर अभ्यारण से मुक्त क्षेत्र के किसानो का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला, दिया आवेदन

राजगढ़ । अमझेरा में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर खरमोर अभ्यारण से मुक्त क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल के साथ मुलाकात की। खरमोर अभ्यारण से 14 गांव की जमीन मुक्त होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को प्रत्येक गांव में गौ माता हेतु अलग से मुक्तिधाम की भूमि आवंटन हेतु तथा राजगढ़ नगर मंडल में नर्मदा सिंचाई योजना में छूटे गांवो को जल्दी से जल्दी योजना से जोड़ने हेतु आवेदन दिया। इस दौरान भाजपा नेता राकेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, बाबूलाल चौधरी, गेंदालाल अटल, कान्हा मुलेवा, जगदीश नागौरा, गोवर्धन पटेल, मडू भाबर, कन्हैयालाल अडानिया, रामगोपाल धनेरिया, नानूराम भूरा, सोमलला खपेड़, कालूराम पाल, कैलाश लछेटा, कवरलाल वसुनिया, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गोविन्द चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!