
कैलाश परमार
काकनवानी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काकनवानी में आज मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को नई साइकिल वितरित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काकनवानी के भारतीय जनता पार्टी के सरपंच बाबू निनामा एवं जनपद सदस्य मकन डामोर उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य बी एस चरपोटा, पीटीआई दीप सिंह मुनिया,माइकल खड़िया, ज्योति कामलिया, प्रकाशभूरिया, स्वराज व्यास, हुक्का निनामा, बेन सिंह मुनिया, राकेश बबेरिया, आदि समस्त शिक्षक गण एवं पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।





