Uncategorizedक्राइमगैजेट्सदेशमध्यप्रदेश

सायबर ठगी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सूचना, झाबुआ पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी 

सतर्क रहें, जागरूक रहें। खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी

टेलीग्राम जैसे ऐप पर साइबर ठग “पार्ट टाइम जॉब” या “टास्क पूरा करने” के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।

1. ऐसे लालच भरे ऑफर से सावधान रहें।

2. किसी भी लिंक या स्कैम जॉब ऑफर पर क्लिक न करें।

व्हाट्सएप पर एपीके फाइल का खतरा :-

व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी गई एपीके फाइल को कभी भी डाउनलोड न करें।

1. ऐसा करने से मोबाइल में मालवेयर आ सकता है।

2. यह आपकी बैंकिंग ऐप्स को हैक कर सकता है।

3. ऑटो डाउनलोड विकल्प को हमेशा बंद रखें।

डिजिटल अरेस्ट स्कैम :-

सायबर ठग फर्जी वीडियो कॉल करके खुद को एजेंसी (जैसे सीबीआई, पुलिस) का अधिकारी बताते हैं ओर डराकर पैसे मांगते हैं।

1. किसी भी ऐसी कॉल से डरें नहीं।

2. बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें।

आल वॉयस स्कैम अलर्ट :-

एआई तकनीक से स्कैमर आपके परिवारजनों की आवाज में कॉल कर सकते हैं और इमरजेंसी बताकर पैसे की मांग करते हैं।

1. ऐसे कॉल्स पर तुरंत भरोसा न करें।

2. पहले कॉलर की पहचान जांचें।

बच्चों की गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी :-

बच्चे जो बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, उनके नाम पर गिरफ्तारी की झूठी खबर देकर ठगी की जा रही है।

1. शांत रहें और पहले खुद बच्चों से संपर्क करें।

2. पुलिस या कॉलेज से सत्यापन करें।

बैंक डिटेल्स साझा न करें :-

कोई भी अनजान व्यक्ति यदि मांगे 

1. बैंक यूजर आईडी

2. पासवर्ड

3. एटीएम नंबर

4. पिन/सीवीवी/ओटीपी तो कभी भी न दें।

5. बैंक कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगते हैं।

 सोशल मीडिया सुरक्षा :-

 1. प्रोफाइल पिक्वर लॉक करें।

2. अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

 3. अनजान ऐप को मोबाइल परमिशन (गैलरी, कॉन्टैक्ट्स, एसएमएस, लोकेशन) न दें।

 ब्लैकमेल और अश्लील वीडियो से सावधान :-

 सायबर अपराधी फेसबुक व्हाट्सएप के जरिए युवाओं को फंसा कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।

 सतर्क रहें, किसी से निजी जानकारी या वीडियो साझा न करें।

 फ्रॉड होने पर तुरंत संपर्क करें :-

 1. राष्ट्रीय हेल्पलाइनः 1930

 2. www.cybercrime.gov.in

 3.सायबर सेल झाबुआ हेल्पलाइन: 70491 40517

 सतर्क रहें, जागरूक रहें। खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!