
संतोष परमार
कल्याणपुरा । आज सुबह सुबह कल्याणपुरा मे एक खेत मे स्थित कुएं मे एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद गांव मे हड़कंप मच गया.. सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुकर जब शव को निकलवाया तो उसकी पहचान कल्याणपुरा की ही निवासी वंदना पिता कपिल पांचाल के रूप मे हुई.. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदना पांचाल का दो दिन पूर्व अपने घऱ पर परिजनों से ही मामूली विवाद हुआ था तभी वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर कही निकल गई थी। दूसरे दिन इसकी सुचना पुलिस को दी गई । थाना प्रभारी नेहा बिरला ने बताया की पुलिस ने गुमसुदगी का मामल दर्ज कर तलाश शुरू की थी। इसी बिच आज कुएं मे से तैरता हुआ शव बरामद हुआ। अभी शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हि आगे की जाँच शुरू की जाएगी।





