देशधार्मिकमध्यप्रदेश

विश्व हिंदू परिषद की नगर की बैठक सम्पन्न, मनोज सोनी बने नगर अध्यक्ष

थांदला । विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई थांदला में संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की गई। परिषद के विभाग मंत्री आदरणीय सौरभ  चतुर्वेदी की गरीमामयी उपस्थिति मे सर्व सहमति से जिला सह मंत्री कैलाश अमलियार एवं तहसील अध्यक्ष शनिराज राठौर द्वारा यह घोषणा की गई।

इस अवसर पर मनोज सोनी को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज सोनी को पदभार देते हुए संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे परिषद के उद्देश्यों धर्म रक्षा, समाज जागरण एवं राष्ट्र निर्माण – को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने कहा कि वे परिषद के कार्यकर्ताओं एवं समाज के सहयोग से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने युवाओं की सहभागिता को विशेष महत्व देने की बात कही।

नियुक्त पदाधिकारियों की सूची :-

– नगर अध्यक्ष :-  मनोज सोनी

– नगर उपाध्यक्ष :-  प्रियांशु पंचाल

– नगर मंत्री :-  यश राठौर

– नगर सह मंत्री :-  चिराग राठौर और मानव चनाल

– बजरंग दल नगर संयोजक :-  राजवीर राठौर

– बजरंग दल सह संयोजक :-  संजय कटारा

– गो रक्षा प्रमुख :-  पिंटू प्रजापति

– अखाड़ा प्रमुख :-  शिवराज डामोर

इन नियुक्तियों के साथ ही परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!