
संतोष परमार
कल्याणपुरा । जिला पंचायत प्रतिनिधि रामपाल चौहान (सोनू भैया) ने कल्याणपुरा फुटिया झाबुआ मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू करवाकर क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा किया है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से भरा हुआ था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। रामपाल चौहान के प्रयासों से अब इस मार्ग पर यातायात सुगम हो जाएगा।

इसके अलावा, भगोर से गुंदीपाड़ा-पाटड़ी तक रोड डामरीकरण का कार्य भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के लोगों को और भी सुविधाएं मिलेंगी। रामपाल चौहान के इन प्रयासों से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है और वे उनके कार्यों की सराहना कर रहे हैं।





