7 वर्षीय मासूम आदित्य वास्केल की जान गई, परिवार को मिली आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए

माछलिया-मृगारुंडी मार्ग पर सोनार नदी की पुलिया पर हुए बस हादसे में 7 वर्षीय आदित्य वास्केल की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बस, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए ग्रामीणों को लेकर जा रही थी, ने बच्चे को कुचल दिया। आदित्य को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल झाबुआ रेफर किया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
इस हादसे ने प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिया पर हाल ही में बनी सुरक्षा व्यवस्था भी इस त्रासदी को रोकने में नाकाम रही। ग्रामीणों में सुरक्षा के मामलों को बढ़ते आक्रोश का माहौल है।
मृतक के परिवार को मिली आर्थिक मदद :-
• मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं।
• महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने ₹1 लाख की मदद की घोषणा की है।
• रेडक्रॉस संगठन भी ₹50 हजार की आर्थिक मदद प्रदान करेगा।
इस हादसे ने एक बार फिर से प्रशासनिक अक्षमता और व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता को उजागर किया है। जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी, तभी कहीं जाकर ऐसी त्रासद घटनाएं दुबारा नहीं होंगी।





