देशमध्यप्रदेश

बामनिया पेटलावद मार्ग पर दो मोटरसाइकिल भयानक भिड़ंत एक की मौत 

बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापलदा घाटी के ऊपर दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से पेटलावद अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक होने पर रतलाम रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झाबुआ रेफर किया गया।

मृतक की पहचान शिवम् पिता राजू मुनिया, निवासी चापानेर के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!