Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

श्री बालाजी ग्रुप के तत्वाधान में भव्य पदयात्रा पेटलावद से श्री विश्व मंगल धाम तारखेड़ी हनुमान जी तक पैदल यात्रा

पदयात्री भक्त करेंगे बालाजी के दर्शन

धर्मेश सोनी 

पेटलावद ।  पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बालाजी ग्रुप के तत्वाधान में पदयात्रा आयोजित की बताते चले की 10 से 11 लोगों के द्वारा यह पदयात्रा की शुरुआत की गई थी व आज 8 आठवें वर्ष की पदयात्रा है

श्री बालाजी ग्रुप के तत्वाधान में ढोल से शुरुआत की गई जो आज बैंड बाजा व बग्गी तक पहुंचते हुए आसपास के गांव के धर्म प्रेमी भी श्री विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी के लिए एक भव्य पदयात्रा मैं जुड़ते जा रहे यह पदयात्रा 7 साल पूर्ण कर आठवें वर्ष में प्रवेश कर श्रद्धांजलि चौक स्थित गणेश मंदिर से शुरू हुई, जहां देवा श्री गणेशा व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी की आरती उतारी गई।

पदयात्रा में बजरंगबली की धर्म ध्वजा लिए हुए, नितिन पिपलोदिया , रवि बसोड व विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्य बामनिया करडावद रायपुरिया के भक्त भी बड़ी मात्रा में स्थानीय निवासीयो के साथ शामिल हुए। पदयात्रा का स्वागत पुराना नाका के राजा मित्र मंडल, बिरसा मुण्डा समिति, और महेश पटेल (यादव) द्वारा किया गया।

पदयात्रा के दौरान, गांधी चौक में टाटा ग्रुप ने क्रेन के द्वारा 51 किलो की माला बालाजी की छाया प्रति पर बग्गी में अर्पित की। पदयात्रा कहार मोहल्ला, रंगरेज गली, राजपुरा, राम मोहल्ला, तलाव पाड़ा, से मंडी रोड पर पहुंचते अकमाल सिंह मालु डामोर मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात आगे बढ़ी।

इस अवसर पर श्री बालाजी ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि यह पदयात्रा हनुमान जी की भक्ति और सेवा के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से हम सभी को हनुमान जी की शक्ति और भक्ति की प्रेरणा मिलते हुए उज्जवल भविष्य के शुभ आशीर्वाद प्राप्त होंगे यह श्री विश्व मंगल तारखेड़ी हनुमान मंदिर बड़ा ही चमत्कारी हाजरो हाजार अपना परचम दिखाते हुए विश्व विख्यात की ओर प्रचलित होता चला जा रहा है।

हर एक धर्म प्रेमी से यह विनती है कि किसी को भी कोई भी समस्या उत्पन्न हो तो जरूर इस मंदिर की पांच चौकी जरूर भरे हनुमान जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होगा इसमें कोई शंका का स्थान नहीं है यही हनुमान चमत्कार है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!