देशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

कन्हैयालाल वैद्य की 118वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित

सन्दीप वर्मा

थांदला । प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पत्रकार कन्हैयालाल वैद्य की 118वीं जयंती के अवसर पर उनके गृहनगर थान्दला में शनिवार 1 फरवरी को वैद्य स्मृति व्याख्यानमाला स्थानीय केशव उद्यान में दोपहर 01 बजे आयोजित की जाएगी। करीब तीन दशक से निरंतर रूप से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही इस व्याख्यान माला में वरिष्ठ अभिभाषक अनिल त्रिवेदी लोकतंत्र सेनानी इंदौर मुख्य वक्ता के रूप में तन मन धन जगत में जीवन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कन्हैयालाल वैद्य का जन्म थांदला में हुआ था, और तत्कालीन राजतंत्र द्वारा आम लोगों पर की गई ज्यादती और उत्पीड़न के खिलाफ उनके विद्रोही लेखन के परिणामस्वरूप उन्हें थांदला रियासत से निष्कासित कर दिया गया था। वे प्रख्यात समाजवादी नेता मामा बालेश्वर दयाल के सहयोगी रहे और भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अपने आक्रामक लेखन के माध्यम से निरंतर जन समस्याओं और राजशाही द्वारा की जाने वाली ज्यादतियों को विभिन्न अखबारों के माध्यम से उजागर करते रहे। इस तरह उज्जैन में रहते हुए एवं स्वाधीनता संग्राम आंदोलन में एक पत्रकार के रूप में उनके द्वारा देश के आम आदमी पर हो रहे उत्पीड़नकारी एवं दमनात्मक रवैयै को विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों के माध्यम से उठाया जाता रहा। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था।

आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के उज्जैन संभागीय संयोजक एवं पत्रकार क्रांतिकुमार वैद्य ने बताया कि शनिवार 1 फरवरी को आयोजित व्याख्यान माला में विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश जी भट्ट एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा रहेगी । जबकि राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के महानियंत्रक एवं वरिष्ठ पत्रकार के सी यादव द्वारा अतिथियों एवं पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। व्याख्यान माला आयोजन के उपरांत कन्हैयालाल वैद्य की स्मृति में संचालित स्कूल वैद्य विद्या निकेतन के वार्षिक समारोह कार्यक्रम अंतर्गत मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। व्याख्यानमालाल आयोजन समिति के द्वारा पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आव्हान किया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!