देशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

43 वर्षों की शासकीय सेवा के पश्चात, नारायण सिंह नायक होंगे सेवानिवृत

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । विकास खंड शिक्षा अधिकारी मेघनगर, नारायण सिंह नायक (दिलीप नायक) दिनांक 31 जनवरी 2026 को अपनी 43 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होने जा रहे हैं। श्री नायक का शैक्षणिक एवं सेवाकालीन जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। जिस विद्यालय में उन्होंने स्वयं शिक्षा प्राप्त की, उसी विद्यालय में उन्होंने शिक्षक, प्रधान पाठक एवं व्याख्याता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। यह उनके जीवन की विशेष उपलब्धि रही कि शिक्षा ग्रहण करने से लेकर शिक्षा देने तक की यात्रा उन्होंने उसी संस्था से प्रारंभ कर समाज को समर्पित की।
शिक्षा विभाग के साथ-साथ उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दायित्व का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे विकास खंड शिक्षा अधिकारी, मेघनगर के पद पर कार्यरत रहते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

श्री नारायण सिंह नायक का जन्म एक शिक्षित एवं संस्कारवान परिवार में हुआ। उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती शांति बहन नायक एवं पिता श्री अमरसिंह नायक स्वयं शिक्षक रहे हैं। उनके छोटे भाई श्री राजेंद्र नायक सफल उद्योगपति हैं, जबकि दूसरे नंबर के भाई श्री प्रदीप नायक स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। परिवार में पुत्र और पुत्र वधु दोनों चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। अपने संपूर्ण सेवाकाल में श्री नायक का व्यक्तित्व निडर, कर्मठ, अनुशासित एवं साहसिक रहा है। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, प्रशासनिक दक्षता एवं निर्णय क्षमता ने उन्हें एक सशक्त अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई। उनकी सेवानिवृत्ति पर शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारीगण, शिक्षक समुदाय एवं क्षेत्रवासी उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है । 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!