देशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल अभी तक 78 लाख का सहयोग

कर्मचारी कल्याण कोष, कर्मचारियों की आपसी सहयोग, संवेदना एवं एकजुटता का प्रतिक है: जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर

द्वितीय सहयोग में दिवंगत शिक्षक स्व श्री राकेश अहिरवार जी के परिजन को 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

इमरान खत्री

आलीराजपुर । पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना आज मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के इतिहास में एक ऐसी मिसाल बन चुकी है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संगठन निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तो वह केवल अपने सदस्यों का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवारने की क्षमता रखता है।

जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने बताया की इस योजना के माध्यम से संघ ने प्रथम अवसर पर दमोह में स्वर्गीय दिलीप सिंह लोधी जी के परिजनों को 40 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो न केवल प्रदेश स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है। 

इसी कड़ी में दतिया जिले से शिक्षक स्वर्गीय राकेश अहिरवार जी के आकस्मिक निधन के पश्चात, कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से उनके परिजनों को 38 लाख रुपये की सम्मान जनक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग इस बात का सशक्त प्रमाण है कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ अपने प्रत्येक सदस्य के सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

जिला उपाध्यक्ष विनय तंवर ने कहा की इन दोनों सहयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मध्य प्रदेश का कर्मचारी बिखरा हुआ नहीं है, बल्कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ के बैनर तले संगठित होकर एक नई सामाजिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है।

महासचिव रतनसिंह रावत ने कहा की यह संगठनात्मक एकता ही वह शक्ति है, जिसने असंभव को संभव कर दिखाया और यह संदेश दिया कि यदि कर्मचारी एकजुट हों, तो किसी भी परिवार को असहाय नहीं रहना पड़ेगा।

संगठन मंत्री कौशिक वाघेला ने कहा की पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह संगठन केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाकर समाज को नई दिशा भी दे रहा है।

प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी श्री आर के गुप्ता, श्री हिरदेश श्रीवास्तव एवं जिला आई टी सेल प्रभारी एल एन राठौड ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे 15 हजार से अधिक सदस्यों द्वारा अब तक अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की गई है,और न ही सहयोग करने के वाद सहयोग स्क्रीन शॉट वेवसाईट पर अपलोड किया है,ऐसे सदस्य 31 जनवरी तक डिफॉल्ट पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर अनिवार्य रूप से अपनी प्रोफाइल अपडेट कर लें।

संस्थापक श्री सतीश खरे ने प्रदेश के हजारों शिक्षक कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम सब की संगठित शक्ति इस योजना को साकार रूप दे रही है, शेष रहे साथी भी जल्द से जल्द इस योजना में जुड़कर अपने व अपने परिवार को एक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें श्री खरे ने बताया कि 31 जनवरी के पश्चात शेष बची तकनीकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया 02 फरवरी से शुरू की जायेगी। सभी सदस्यों से आग्रह है कि वे 31जनवरी तक डिफाल्ट पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और कर्मचारी कल्याण कोष योजना के लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सकें ।

जिले में मुख्य रूप से जिले में प्रमुख रूप से इस योजना सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी महिला प्रोकोष्ठ जिला अध्यक्ष अंजू सिसोदिया, जिला आई टी सेल प्रभारी एल एन राठौड़, जिला उपाध्यक्ष राकेश राठौड़, राजेश शोभावत, बादलसिंह चौहान, भेरुसिंह मायडा, विनय तंवर, वेलसिंह वास्कले, महासचिव रतनसिंह रावत, संगठन मंत्री कौशिक वाघेला, जिला सचिव अंजीश कुमार वाघेला, जिला मंत्री रमेश डावर, नवलसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता राजकुमार जाटव, मीडिया प्रभारी कपिल नागर, कोषाध्यक्ष मगनसिंह मोरी, साहसचिव कुरबानसिंह बघेल, रायसिंह आवासिया, लालसिंह रावत एवं आलीराजपुर ब्लाक अध्यक्ष तक़सिंह रावत, सोंडवा ब्लाक अध्यक्ष कांतिलाल ठकराव, जोबट ब्लाक अध्यक्ष राजुसिंह डावर, सवलसिंह बघेल, उदयगढ ब्लाक अध्यक्ष प्रेमसिंह जामोद एवं आजाद नगर ब्लाक अध्यक्ष प्रतापसिंह नलवाया आदि पदाधिकारी जिले के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों कों कल्याण कोष से जोड़ने के लिए इस पुनीत कार्य के सफल संचालन में युद्ध स्तर से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!