
थांदला । नगर में आगामी 13, 14 व 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व का ऐतिहासिक व भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर मातृशक्ति बहनों द्वारा नगर के सभी वार्डों मे आज से घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम :-
• 13 फरवरी 2026 शुक्रवार: गणेश पूजन, मेंहदी, सत्यनारायण भगवान की कथा (गणेश मंदिर थांदला)
• 14 फरवरी 2026 शनिवार: श्री माताजी पूजन, चाक, हल्दी, रात्रि में गरबा रास (बावड़ी मंदिर थांदला)
• 15 फरवरी 2026 रविवार: भव्य शिव बारात एवं शिव विवाह, महाआरती, फरियाली प्रसादी का आयोजन नगर की मातृशक्ति द्वारा किया जाना है।

साथ हि मातृशक्ति परिवार सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और बहनों से निवेदन करता है कि इस आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लें और तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।





