समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर एलएनसीटी ग्रुप द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
75 से अधिक शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । झाबुआ एलएनसीटी ग्रुप द्वारा “गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना रहा।
मुख्य अतिथि रहे
कार्यक्रम में रूप सिंह बामनिया (जिला शिक्षा अधिकारी) तथा श्री अनिल कोठारी (अध्यक्ष, शिक्षक संघ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
एलएनसीटी ग्रुप ने किया शिक्षकों का सम्मान
इस अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप द्वारा 75 से अधिक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार बताया।
सफल आयोजन में रहा एलएनसीटी ग्रुप का सहयोग
कार्यक्रम के सफल संचालन में एलएनसीटी ग्रुप से एडमिशन इंचार्ज श्री राजेश शुक्ला एवं श्रीमती कोनिका शिवहरे का विशेष योगदान रहा। वहीं बालेश्वर परिहार एवं सुमित तिवारी ने अतिथियों के स्वागत और समन्वय की जिम्मेदारी निभाई, जबकि पुष्पेंद्र तोमर ने कार्यक्रम व्यवस्था में सहयोग किया।
उद्देश्य रहा शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना
इस समारोह का उद्देश्य उन शिक्षकों के अथक प्रयासों को नमन करना था, जो शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त और जागरूक बनाने में निरंतर जुटे हुए हैं।





