
मोरझरी बना नशे का नया ठिकाना ? फिर पकड़ा गया डोडा चूरा, पुलिस एक्शन मोड में
थांदला । काकनवानी थाना क्षेत्र के मदरानी रोड स्थित ग्राम मोरझरी एक बार फिर अवैध नशे के कारोबार को लेकर सुर्खियों में आ गया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच ताजा कार्रवाई में डोडा चूरा पकड़े जाने की सूचना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना काकनवानी के टीआई तारा मंडलोई ने बताया कि फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर मोरझरी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का कारोबार किस तरह पैर पसार रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।





