क्राइमदेशधारमध्यप्रदेश

सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, आमजन को दिए ऑनलाइन सुरक्षा के संदेश

योगेश गवरी

रिंगनोद । चौकी रिंगनोद थाना सरदारपुर अंतर्गत 24 जून 2026 से “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशानुसार 24 जून से 08 जुलाई तक जिलेभर में संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन चौकी रिंगनोद परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुलाब सिंह भयड़िया ने उपस्थित पुलिस स्टाफ, आमजन एवं गणमान्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने सहित डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की गई तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को रोकना है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!