चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म.सा. के वर्षावास को लेकर सकल जैन समाज में उत्साह

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । सकल जैन श्रीसंघ के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर रहा । आचार्य भगवंत पूज्य श्री उमेशमुनि जी म.सा. “अणु” के दिव्य आशीर्वाद एवं पूज्य प्रवर्तक देव श्री जिनेन्द्रमुनि जी म.सा. की विशेष अनुकम्पा से पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा का वर्षावास 2026 मेघनगर में संपन्न होने जा रहा है।
इस अवसर पर सोमवार, 22 जून को चातुर्मासिक भव्य मंगल प्रवेश झाबुआ रोड से हुआ । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रीसंघ, मेघनगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही ।
संघ के उपाध्यक्ष विनोद बाफना ने जानकारी मे बताया प्रातः 7:30 बजे श्री महावीर भवन पर नवकारसी का आयोजन हुआ । पश्चात प्रातः 9 बजे से पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म.सा. एवं पूज्य सुव्रता जी का प्रवचन आयोजित किये गये दोपहर 2 बजे से वाचनी तथा शाम 7 बजे से प्रतिक्रमण का कार्यक्रम रखा गया है।

श्रीसंघ ने समस्त श्रावक-श्राविका निर्धारित गणवेश में उपस्थित रहे साध्वी भगवंतों के मंगल प्रवेश में पूज्या प्रेमलताजी आदि महासतिया जी ने भी अगवानी की
मेघनगर जैन समाज इसे अपने लिए सौभाग्य का विषय मान रहा है कि वर्षावास 2026 का पावन अवसर नगर को प्राप्त हुआ है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पूर्ण चातुर्मास कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है





