झाबुआदेशमध्यप्रदेश

दशहरा मैदान फीडर क्षेत्र में 4 जुलाई को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

थांदला । मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के थांदला वितरण केंद्र द्वारा 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को दशहरा मैदान फीडर अंतर्गत विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली कटौती से आश्रम फलिया, कॉलेज क्षेत्र, दशहरा मैदान, संजय कॉलोनी, भंसाली टाउनशिप, डाक बंगला, अणु नगर, आजाद नगर, इन्द्रपुरी कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, नगर पालिका, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय, सिविल अस्पताल, बाय-पास रोड़, बस स्टैंड क्षेत्र, पुराना पेट्रोल पंप, गवली मोहल्ला, जलाराम कॉलोनी, भोई मोहल्ला, बोरा मोहल्ला, जे.आर.सी.टी., रामजी मंदिर गली, गांधी चौक, मोती कॉलोनी, नगिनसेठ गली, भुआजी गली तथा गली क्रमांक-3 एवं गली क्रमांक-5 सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन भी किया जा सकता है। नागरिकों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और असुविधा से बचने की सलाह दी गई है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!