झाबुआदेशमध्यप्रदेशमौसम

24 घंटे में जिले में 7.62 मिमी औसत वर्षा दर्ज, मेघनगर में सर्वाधिक 23 मिमी बारिश

पिछले वर्ष की तुलना में अब तक कम बारिश

झाबुआ । जिले में बीते 24 घंटे के दौरान रविवार प्रातः 8 बजे तक कुल 7.62 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सर्वाधिक 23.00 मिलीमीटर वर्षा मेघनगर तहसील में रिकॉर्ड की गई, जबकि थांदला में वर्षा शून्य (0.00 मिमी) रही।

अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में तहसीलवार वर्षा इस प्रकार दर्ज की गई— झाबुआ 7.00 मिमी, रामा 5.10 मिमी, राणापुर 6.20 मिमी, मेघनगर 23.00 मिमी, थांदला 0.00 मिमी तथा पेटलावद 4.40 मिमी। जिले में कुल 45.70 मिमी वर्षा दर्ज होने के आधार पर औसत वर्षा 7.62 मिमी रही।

वहीं, 1 जून से 6 जुलाई 2026 प्रातः 8 बजे तक जिले में 87.50 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में तहसीलवार वर्षा का विवरण इस प्रकार है— झाबुआ 110.00 मिमी, रामा 124.30 मिमी, राणापुर 63.40 मिमी, मेघनगर 73.00 मिमी, थांदला 76.40 मिमी तथा पेटलावद 77.90 मिमी। जिले में अब तक कुल 525.00 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 337.37 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक वर्षा का आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में काफी कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में जिले में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!