देशमध्यप्रदेश

जिला आबकारी अधिकारी भदौरिया को विभाग द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

इमरान खत्री

अलीराजपुर । जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्‍द्र सिंह भदौरिया सेवानिवृत होने पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कलेक्टर परिसर में किया गया। इस दौरान सहायक निरीक्षक मोहित बिडला द्वारा स्वागत भाषण दिया। इस दौरान विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर व शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भदौरिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है, शासकीय सेवा के दौरान हमें यह प्रयास करना चाहिए कि अपने सेवाकाल में शासन की नीतियों का सुसज्जित ढंग से पालन हो और हम अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सके, किसी कार्य के सफल होने की दर उनकी टीम वर्क पर निर्भर करती है और इससे सत प्रतिशत सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री राधेश्‍याम राय, सहायक जिला आबकारी गणपत सिंह धुंध, गिरलाधार सिंह रावत, राजेश माल, डायासिंह बर्डे, शैलेन्‍द्र रावत सहित समस्‍त स्‍टॉफ उपस्थित था ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!