देशमध्यप्रदेश

माही मुख्य बांध का लेवल मेंटेन करने के लिये गेट कभी भी खोले जा सकते है 

माही परियोजना मुख्य बांध के जलद्वार खोलने के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग विपिन पाटीदार ने बताया कि माही मुख्य बांध का जलस्तर 29 अगस्त 2025 को शाम 7:00 बजे 450.20 मीटर तक पहुंच गया है, जो बांध के पूर्ण जलभराव स्तर से 1.3 मीटर नीचे है। बांध में पानी की आवक लगातार हो रही है, जिससे जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

महत्वपूर्ण बिंदु :-

–  जलस्तर :- 450.20 मीटर (पूर्ण जलभराव स्तर से 1.3 मीटर नीचे)

–  पानी की आवक :- सतत हो रही है, जिससे जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

–  गेट खोलने की संभावना :- मुख्य बांध का लेवल मेंटेन करने के लिए गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

सुरक्षा उपाय :-

माही मुख्य बांध के निचले क्षेत्रों में माही नदी के आसपास के ग्रामीणजन किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचें और तटीय क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। यह सलाह इसलिए दी गई है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, क्योंकि बांध के गेट खोलने से अचानक पानी का प्रवाह बढ़ सकता है ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!