कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

निजी वाहनों में प्रतिबंधित हुटर, व्हीआईपी स्टीकर लगाने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही जारी

झाबुआ । पुलिस मुख्यालय द्वारा समस्त जिला इकाईयों में विशेष अभियान संचालित कर निजी वाहनों में हुटर, व्हीआईपी स्टीकर एवं गलत नंबर प्लेट वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा झाबुआ जिले में निजी वाहनों में प्रतिबंधित हुटर लगाने, अपने वाहनों में व्हीआईपी स्टीकर, नेम प्लेट लगाने के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिससे अनाधिकृत वाहनों की संख्या और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाई जायेगी।

जारी रहेगी ऐसी चेकिंग

निजी वाहनो में हूटर लगानाए रंग-बिरंगी लाइट्स लगाना और गलत नंबर प्लेट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग के दौरान इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नए नियमों के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!