
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । सुखे कंठ होंगे अब तर रोटरी क्लब अपना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के कर कमलों से जल मंदिर का किया शुभारंभ ओम प्रकाश गुप्ता की स्मृति में शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारं रोटरी क्लब अपना की उपाध्यक्ष, माया शर्मा एवं कुसुम सोलंकी ने रिबीन काट कर किया।

मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहने वाली संस्था रोटरी क्लब अपना मेघनगर के द्वारा ओमप्रकाश गुप्ता की स्मृति में श्रीमती शोभा देवी गुप्ता एवं नीतेश गुप्ता इन्दौर के सौजन्य से स्थाई जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ अति व्यस्त मार्ग झाबुआ चौराहा पड़वाल हॉस्पिटल के पास राहागिरो को शितल पेयजल मिलें इस लिए रोटरी क्लब अपना ने हजारों लोगों के सुख कांठो को तार करने के लिए आगामी गर्मी को देखते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया । साथ ही इस शुभ अवसर पर गुप्ता परिवार द्वारा राम रोटी अणु दरबार पर निराश्रितों को भोजन भी करवाया
पड़वाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर किशोर नायक ने बताया के मुझे भी पुण्य के कार्य करने का अवसर मिला है मे इस जल मंदिर प्याऊ के लिए जितना भी पानी लगेगा उसकी संपूर्ण व्यवस्था करुंगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, एवं संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, ने कहा इस तरहां के पुण्य के कार्य करने के बहूत लोग सहयोग करतें हैं और सभी के सहयोग से हम मानव सेवा के कार्य करते हैं वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, प्रकाश भण्डारी, रवि सुराना, ने भी रोटरी के कार्य की प्रशंसा की अवसर पर रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, सचिव कमलेश गरवाल, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, हरिराम गिरधाणी, प्रकाश भण्डारी, रहीम शेरानी, ज़ावेद शिशगर, मांगीलाल नायक, गोविंद सिंह चौहान, डाक्टर किशोर नायक, पंकज रांका, कान्तिलाल नीमा, जयंत सिंगल, समाजसेवी रवि सुराना, आदी उपस्थित थे।





